हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में दो ने दम तोड़ा, जहरीली शराब पीने से मौत होने की आशंका
मल्लावां(हरदोई)। मल्लावां क्षेत्र के तेंदुआ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों और गांव वालों के मुताबिक दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी मोहम्मद जाकिर उर्फ तुल्ली 55 वर्ष पुत्र मो. मुराद और दिलीप 24 पुत्र स्व. रामसिंह ने बुधवार …
मल्लावां(हरदोई)। मल्लावां क्षेत्र के तेंदुआ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों और गांव वालों के मुताबिक दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी मोहम्मद जाकिर उर्फ तुल्ली 55 वर्ष पुत्र मो. मुराद और दिलीप 24 पुत्र स्व. रामसिंह ने बुधवार को शराब पी थी।
गुरुवार को अचानक मो. जाकिर उर्फ तुल्ली की हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजनों द्वारा उसे मल्लावां के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत सुधरते न देख परिजनों ने उसे हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद मो. जाकिर की मौत हो गई।
वहीं दिलीप विश्वकर्मा की हालत भी गुरुवार को करीब 2 बजे बिगड़ गई। उसके परिजनों के मुताबिक उसे कुछ उलझन महसूस हुई तो परिवार के लोग हरदोई ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दोनों शव आगे पीछे गांव पहुंचे तो दोनों घरों में कोहराम मच गया। शवो को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई।
