बरेली: आइये-आइये कहकर बुलाया और फिर भाग निकला मांझा कारोबारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला के शाहबाद स्थित शराफत मियां की मजार के पास रहने वाले मांझा कारोबारी मन्ने उर्फ मिराज हसन खां के घर बुधवार को पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान मन्ने ने पुलिस को आइये-आइये कहकर घर में बुलाया और तलाशी करने की बात कही। जब पुलिस को उसके घर से मांझे की …

बरेली, अमृत विचार। किला के शाहबाद स्थित शराफत मियां की मजार के पास रहने वाले मांझा कारोबारी मन्ने उर्फ मिराज हसन खां के घर बुधवार को पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान मन्ने ने पुलिस को आइये-आइये कहकर घर में बुलाया और तलाशी करने की बात कही। जब पुलिस को उसके घर से मांझे की चरखी बरामद हुई तो तभी वह चकमा देकर फरार हो गया।

उसके बाद पुलिस उसे तलाश करती रही लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार की दोपहर मांझा कारोबारी मन्ने के घर पर किला इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम पहुंची।

पुलिस को देखते ही उसने उन्हें आइये-आइये कहकर घर में बुलाया और चेकिंग करने की बात कही। इसके बाद जब पुलिस को बोरियों में मांझे की चरखी मिली तो वह पुलिस के सामने से वहां से फरार हो गया। रात में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुरुवार को भी पुलिस ने उसकी तलाश की पर कहीं सुराग नहीं लगा।

संबंधित समाचार