लखनऊ: सिपाही ने महिला पुलिसकर्मी से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
लखनऊ। लखनऊ के पास स्थित एक जनपद की रहने वाली महिला पुलिसकर्मी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला 2018 बैच की सिपाही है। एसएसपी काय में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने एक सिपाही पर आरोप लगाया है। उसने कहा कि 2016 बैच के सिपाही पंकज यादव ने पहले उसने …
लखनऊ। लखनऊ के पास स्थित एक जनपद की रहने वाली महिला पुलिसकर्मी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला 2018 बैच की सिपाही है। एसएसपी काय में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने एक सिपाही पर आरोप लगाया है। उसने कहा कि 2016 बैच के सिपाही पंकज यादव ने पहले उसने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया और बाद में मुकर गया। बिना किसा देरी के पीड़िता ने कर्नलगंज पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करा दिया। आपको बता दें पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कई बार पंकज ने महिला पुलिसकर्मी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। कुछ दिनों पहले जब उसने शादी की बात की पंकज ने साफ इंकार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही उच्चाधिकारियों के पास मामले की शिकायत पहुंच गई थी। जिसके बाद आरोपी से बात की गई पर वो शादी के लिए माना नहीं। पुलिस ने पंकज को 2 दिन का बक्त दिया था पर वो पुलिस की निगरानी से भाग निकला।
महिला पुलिसकर्मी ने उच्चाधिकारियों से भी मामले की शिकायत की है। बृहस्पतिवार को कर्नलगंज थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।
