लखीमपुर: नशे में युवक ने घर में घुस कर की छेड़छाड़, पड़ोसियों ने की पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर। शराब के नशे में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की के घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब लड़की के घर वालों ने आवाज उठाई तो युवक ईट पत्थर चलाने लगा। पड़ोसियो को जैसे हि मामले की जानकारी हुई बिना देरी के सभी ने लड़के को घेर कर बहुत मारा। इसके बाद …

लखीमपुर। शराब के नशे में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की के घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब लड़की के घर वालों ने आवाज उठाई तो युवक ईट पत्थर चलाने लगा। पड़ोसियो को जैसे हि मामले की जानकारी हुई बिना देरी के सभी ने लड़के को घेर कर बहुत मारा। इसके बाद सभी ने पुलिस को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि ये मुस्लिम लड़का हाथ में कलावा पहन कर कई और हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है।

पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ये मामला मंगलवार की रात करीब 10 बजे का है। आरोपित समीर खान एक घर में घुस गया और विवाहित लड़की से छेड़खानी करने लगा। लड़के ने गाली-गलौज और मारपीट भी की थी। मामला 2 दिन पुराना है। लोगों का कहना है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही तभी ये मामला देर से बाहर निकल कर आ रहा है।

इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमे को दर्ज किया है। शहर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव का कहना है कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने जल्द आरोपी को जेल भेजने की बात कही। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार