अल्मोड़ा: 136 करोड़ लागत से बनेगा सल्ला भाटकोट-सल्यूड़ी मोटर मार्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विकास खंड भैंसियाछाना के दूरस्थ गांवों को सड़कों से जोड़कर वहां के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सके। इसके लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। विधानसभा में बनने वाली सल्ला भाटकोट-सल्यूड़ी मोटर मार्ग से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा और इन गांवों का …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विकास खंड भैंसियाछाना के दूरस्थ गांवों को सड़कों से जोड़कर वहां के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सके। इसके लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। विधानसभा में बनने वाली सल्ला भाटकोट-सल्यूड़ी मोटर मार्ग से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा और इन गांवों का विकास भी संभव हो सकेगा।

भैंसियाछाना के सल्ला भाटकोट-सल्यूड़ी मोटर मार्ग के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अल्मोड़ा के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने यह बात कही। चौहान ने कहा कि पांच किमी लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 136 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के बाद गांवों के लोगों को जहां आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी।

वहीं ग्रामीण अपना उत्पादन भी बाजारों तक पहुंचा सकेंगे और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य कर सकेंगे। चौहान ने कहा कि सरकार का प्रयास इस दूरस्थ ब्लॉक का विकास कर इसे आदर्श विकासखंड के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए यहां से बाहर ना जाना पड़े इसके लिए शीघ्र ही यहां महाविद्यालय का निर्माण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चौहान ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनका लाभ उठाने की बात भी कही।

कार्यक्रम में गोविंद पिलख्वाल, नवीन सिंह, गुलाब सिंह मेहता, लछम सिहं मेहता, वंशीधर भट्ट, दलीप सिंह मेहता, भगवान सिंह, मान सिंह, बालम सिंह, हरीश सिंह, गोपाल सिंह, बंशीधर पाण्डेय, गोपाल सिंह, दरबान सिंह, नारायण सिंह, दीवान सिंह, मोहन चन्द्र जोशी, खीमानन्द, लक्ष्मी दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार