कभी पड़ोसी के WiFi हैक करती थी ये लड़की, अब Microsoft में ढूंढ़ निकाला बग, कंपनी ने दिए 22 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिल्ली की रहने वाली 20 साल की अदिति सिंह को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की ओर से इनाम के तौर पर 30 हजार डॉलर यानी करीब 22 लाख रुपये मिला है. अदिति सिंह एक एथिकल हैकर (Ethical Hacker) हैं और उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में एक बग (BUG) की पहचान की है, जिसके लिए कंपनी की ओर से उन्हें …

दिल्ली की रहने वाली 20 साल की अदिति सिंह को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की ओर से इनाम के तौर पर 30 हजार डॉलर यानी करीब 22 लाख रुपये मिला है. अदिति सिंह एक एथिकल हैकर (Ethical Hacker) हैं और उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में एक बग (BUG) की पहचान की है, जिसके लिए कंपनी की ओर से उन्हें इनाम दिए गए हैं.

एथिकल हैकर अदिति सिंह (Ethical Hacker Aditi Singh) ने माइक्रोसॉफ्ट एज्योर क्लाउड (Microsoft Azure Cloud) में एक बग (BUG) की पहचान की है, जिसके जरिए कोई भी साइबर हैकर कंपनी के इंटरनल सिस्टम में पहुंचकर इंफॉर्मेशन को होल्ड कर सकते थे. (फोटो सोर्स- अदिति सिंह इंस्टाग्राम)

अदिति सिंह (Aditi Singh) को माइक्रोसॉफ्ट से ही नहीं, बल्कि दो महीने पहले फेसबुक की ओर से भी इनाम के तौर पर 5.5 लाख रुपये मिले थे. अदिति ने बताया कि फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट में एक ही प्रकार के रिमोट कोड एग्जीक्यूशन बग (Remote Code Execution Bug) पाए गए, जो बिल्कुल नए हैं और आसानी से पहचान में नहीं आते हैं. इनकी वजह से इन कंपनियों को काफी नुकसान हो सकता था. (फोटो सोर्स- अदिति सिंह इंस्टाग्राम)

अदिति सिंह (Aditi Singh) करीब 2 साल से एथिकल हैकर के तौर पर काम रही हैं. उन्होंने बताया कि अब तक वह फेसबुक, टिकटॉक, माइक्रोसॉफ्ट, मोजिला, पेटीएम, एथेरियम, एचपी सहित 40 से अधिक कंपनियों में बग खोजने का काम कर चुकी हैं. (फोटो सोर्स- अदिति सिंह इंस्टाग्राम)

अदिति सिंह (Aditi Singh) ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने अपने पड़ोसी के WiFi का पासवर्ड हैक किया था. यहीं से एथिकल हैकिंग में उनका में इंटरेस्ट बढ़ा और इसकी शुरुआत हुई. (फोटो सोर्स- अदिति सिंह इंस्टाग्राम)
अदिति सिंह (Aditi Singh) ने बताया कि जब एथिकल हैकिंग में इंटरेस्ट आने लगा, तब वो कोटा में मेडिकल एग्जाम नीट (NEET) की तैयारी कर रही थी, लेकिन अफसोस की बात है कि वह परीक्षा में सफल नहीं हो पाई और फिर मेडिकल की तैयारी छोड़ एथिकल हैकिंग में करियर बनाने का फैसला किया. (फोटो सोर्स- अदिति सिंह इंस्टाग्राम)

संबंधित समाचार