रामपुर: अजीम नगर में अलग-अलग हादसों में दो की मौत
सैदनगर। अजीम नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। सिगंनखेडा गांव में मनोज कुमार रावत की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं मंझरा खौद में रहने वाले ड्राइवर सुरेश सैनी सड़क हादसे में नहीं रहे। दोनों ही घरों में परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजीम नगर थाना …
सैदनगर। अजीम नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। सिगंनखेडा गांव में मनोज कुमार रावत की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं मंझरा खौद में रहने वाले ड्राइवर सुरेश सैनी सड़क हादसे में नहीं रहे। दोनों ही घरों में परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अजीम नगर थाना क्षेत्र के सिगंनखेडा गांव में मनोज कुमार रावत (35) की मिठाई की दुकान सिंगन खेड़ा गांव में है दुकान से रात लगभग 9:30 वजह के टाइम घर खाना खाने आया था। पंखे का तार लगाते वक्त दूसरा तार मनोज के हाथ से टच हो गया। मनोज को करंट लगते ही घर वालों ने किसी तरीके से मनोज के हाथ से तार हटाया और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी तरफ अजीम नगर क्षेत्र के मंझरा खौद का सुरेश सैनी रुद्रपुर में ड्राइविंग करता था। रुद्रपुर कुछ सामान भरकर चंडीगढ़ जा रहा था की रास्ते में किसी अज्ञात वाहन थे ट्रक में टक्कर लग गई। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा जिससे कि सुरेश सेनी की (20) मौके पर ही मौत हो गई। मंझरा खोद में मृतक के घरवालों को रात 2:00 बजे घटना की सूचना मिली। जिसके बाद सुरेश के घर पर कोहराम मच गया। मृतक के परिजन मृतक की डेड बॉडी लाने के लिए चंडीगढ़ के लिए चले गए।
