फर्रुखाबाद: ई-रिक्शा चालक व उसके साथी ने किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले में से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक किशोरी के साथ ई-रिक्शा चालक व उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब किशोरी मन्दिर ई-रिक्शा पर बैठकर घर के लिए निकली थी। पुलिस नें पीड़िता …

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले में से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक किशोरी के साथ ई-रिक्शा चालक व उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब किशोरी मन्दिर ई-रिक्शा पर बैठकर घर के लिए निकली थी। पुलिस नें पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी बीते बुधवार को मंदिर गयी थी। लेकिन समय से जब घर नही पंहुची। परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला तो उसके पिता नें पुलिस को जानकारी दी। गुरुवार को किशोरी बदले हुए कपड़ों में घर पंहुची तो परिजनों को किसी अनहोनी का शक हो गया। बदहवास किशोरी नें ढुइयां निवासी तारिक के बारे में परिजनों को बताया।

पीड़िता नें बताया ई-रिक्शा चालक उसे नेकपुर ओवरब्रिज से निकालकर एक गैराज में ले गया वहां पहले से ही उसका एक ई-रिक्शा चालक दोस्त भी था। दोनों नें बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब इसका विरोध किया तो कपड़े फाड़ डाले और परिजनों को जान से मारनें की धमकी दी। पुलिस नें आरोपी तारिक और उसके ई-रिक्शा चालाक दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।

संबंधित समाचार