यूपी: कल्याण सिंह की बिगड़ी सेहत, गोरखपुर का दौरा रद्द कर सीएम योगी पहुंचे पीजीआई
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में भर्ती यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत फिर बिगड़ गई। डाक्टर उनका डायलिसिस कर रहे हैं। उनका बीपी भी स्थिर नहीं है। कल्याण सिंह की सेहत की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी पीजीआई पहुंच गए। उन्हें गोरखपुर जाना था मगर उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया। सीएम शुक्रवार …
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में भर्ती यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत फिर बिगड़ गई। डाक्टर उनका डायलिसिस कर रहे हैं। उनका बीपी भी स्थिर नहीं है। कल्याण सिंह की सेहत की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी पीजीआई पहुंच गए। उन्हें गोरखपुर जाना था मगर उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया। सीएम शुक्रवार को भी कल्याण सिंह को देखने पीजीआई गए थे।
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री की किडनी में संक्रमण फैल गया है जिससे उनकी हालत बिगड़ गयी है। पीजीआई पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने निदेशक प्रो. आरके धीमन से श्री सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूर्व सीएम क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती हैं। मालूम हो कि कल्याण सिंह को 4 जुलाई को गंभीर हालत में लोहिया संस्थान से पीजीआई शिफ्ट किया गया था।
पहले उनकी हालत में सुधार हुआ था मगर 17 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ बढऩे पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। दो दिन से गुर्दे टीक प्रकार से काम नहीं कर रहे हैं जिस कारण डॉक्टरों ने डायलिसिस शुरू कर दी है। पीजीआई निदेशक प्रो. धीमन के अनुसार डाक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
