गोरखपुर: भोजपुरी शार्ट फिल्म ‘फेसबुकिया भतार’ हुई रिलीज, इंटरनेट पर मचाया धमाल
गोरखपुर। भोजपुरी शॉर्ट फिल्म “फेसबुकिया भतार” युट्यूब चैनल सुरजतारा प्रोडक्शन पर आज रिलीज हुई । फिल्म के माध्यम से बताने की कोशिश की गई है कि कैसे मोबाइल पर फेसबुक के जरिए चैट होता है और बात शादी तक पहुंच जाती है । फिल्म का कथानक कुछ इस प्रकार है, जिसमे एक लड़का अक्सर मोबाइल …
गोरखपुर। भोजपुरी शॉर्ट फिल्म “फेसबुकिया भतार” युट्यूब चैनल सुरजतारा प्रोडक्शन पर आज रिलीज हुई । फिल्म के माध्यम से बताने की कोशिश की गई है कि कैसे मोबाइल पर फेसबुक के जरिए चैट होता है और बात शादी तक पहुंच जाती है । फिल्म का कथानक कुछ इस प्रकार है, जिसमे एक लड़का अक्सर मोबाइल पर तरह तरह की लड़कियों से चैट करता रहता है। उसी दौरान एक और लड़की आकृति से नया नया फेसबुक पर दोस्ती होती है। बातों बातों में मोबाइल नंबर का आदान प्रदान होता है और फोन पर ही एक दूसरे को चाहने लगते हैं।

बात शादी तक पहुंच जाती है और लड़का आकृति के घर एक अन्य लड़के के साथ शादी करने के लिए पहुंच जाता है। वहां गांव के संभ्रांत लोग भी रहते हैं और पूरे गांव में शोर रहता है कि आकृति अपना दुल्हा फेशबुक पर ही चुन लिया है । जब लड़की शादी के लिए घर से बाहर आती है तो लड़का ये कहकर शादी से इंकार कर देता है कि हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं। यह वो लड़की नहीं है । क्योंकि लड़की सांवली रहती है और फेसबुक प्रोफाइल में अच्छा फोटो रहता है। लड़का वहीं फोटो निकाल कर सबको दिखाता है । सभी कहते हैं जो फोटो आप दिखा रहे हैं, यह वही लड़की है हां रंग कुछ सांवला है।

अंत में लड़की खुद कहती है शादी तो दो आत्माओं का मेल है जब आप की इच्छा नहीं है तो हम शादी नहीं करेंगे लेकिंन ए सब फेसबुक पर चैट करते समय ही समझ लेना चाहिए था । गांव के सभी लोग लड़के को समझाते हैं कि आकृति के रंगरूप पर मत जाइए वह बहुत गुणी लड़की है जीवन भर आपको शिकायत का मौका नहीं देगी । अंत में लड़का आकृति से शादी करने के लिए राजी हो जाता और सभी के चेहरे पर खुशी छा जाती है । इस फिल्म के लेखक- बेचन सिंह,निर्देशक- प्रदीप जायसवाल, टाइटल सॉन्ग-बेचन सिंह,कैमरामैन-कृष्ण मुरारी निषाद, म्यूजिक व टाइटल सॉन्ग गायक- जनार्दन साहनी,मेकअप-भीम प्रताप गौतम, कलाकार- शिवाजी जायसवाल, जागृति गुप्ता, मनोज वर्मा, रोमा, हिमांशु मिश्रा, गोविंद प्रजापति, देव जायसवाल, पंकजेश्वर धर दुबे हैं।
