बरेली: अधिकारियों को बूथों पर जाकर करना है सत्यापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा योजना बैठक में बूथ सत्यापन अभियान के तहत शनिवार को विधानसभा भोजीपुरा में बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, सत्यापन अधिकारियों को बूथ प्रबंधन के विषय में विस्तार से बताया। कहा कि यह बूथ सत्यापन का कार्य 23 अगस्त से …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा योजना बैठक में बूथ सत्यापन अभियान के तहत शनिवार को विधानसभा भोजीपुरा में बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, सत्यापन अधिकारियों को बूथ प्रबंधन के विषय में विस्तार से बताया। कहा कि यह बूथ सत्यापन का कार्य 23 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा।

सभी सत्यापन अधिकारियों को सभी बूथों पर जाकर सत्यापन करना है। सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाये जाएंगे। माह के प्रत्येक चौथे रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुना जाएगा। इसके बाद बूथ समितियों की बैठक भी प्रत्येक बूथों पर होगी। कहा कि मजबूत व सक्रिय बूथ समितियां ही चुनाव में जीत दिलाएंगी।

इस अवसर पर जिलाध्य्क्ष पवन शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विधायक बहोरन लाल मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला महामंत्री निर्भय गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, चंचल गंगवार, अभय चौहान, राहुल साह और जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार