बरेली: शायर मुनव्वर राना पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
बरेली, अमृत विचार। महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने के आरोप में मशहूर शायर मुनव्वर राना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब बरेली में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने प्रेमनगर पुलिस से मुलाकात कर मुनव्वर राना के …
बरेली, अमृत विचार। महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने के आरोप में मशहूर शायर मुनव्वर राना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब बरेली में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने प्रेमनगर पुलिस से मुलाकात कर मुनव्वर राना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
कुछ दिन पहले ही एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम के दौरान शायर मुनव्वर राना ने महार्षि वाल्मीकि पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबानियों से कर दी थी। इसके साथ हिंदू धर्म पर भी टिप्पणी की थी। इस पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने नाराजगी जताते हुए शनिवार को प्रेमनगर पुलिस से मामले की शिकायत की है।
प्रेमनगर थाना पहुंचने वाले लोगों में संगठन मंत्री रमाशंकर कौशिक, उपाध्यक्ष राजकुमार राजपूत, अध्यक्ष आशु अग्रवाल, नीरज चौरसिया, नवीन राजपूत के साथ तमाम लोग उपस्थित थे। इंस्पेक्टर प्रेमनगर शितांशु शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उनकी शिकायत को लेकर उसे लखनऊ पुलिस को भेज दिया है।
