बरेली: चौकी का घेराव करने वाले 65 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला के बाकरगंज में गुरुवार देर रात चौकी का घेराव कर हंगामा करने वाले लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 65 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें पांच लोगों को नामजद किया है और 60 अज्ञात हैं। अज्ञात लोगों की पुलिस पहचान कर रही है। किला के …

बरेली, अमृत विचार। किला के बाकरगंज में गुरुवार देर रात चौकी का घेराव कर हंगामा करने वाले लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 65 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें पांच लोगों को नामजद किया है और 60 अज्ञात हैं।

अज्ञात लोगों की पुलिस पहचान कर रही है। किला के बाकरगंज में गुरुवार रात चौकी इंचार्ज व चीता मोबाइल पुलिस एक घर के बाहर बज रहे डीजे को उठाकर चौकी ले आए थे।

इसके बात से नाराज तमाम लोग बाकरंगज चौकी पहुंचे और वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने सिपाहियों पर शराब के नशे में ताजिये में तोड़फोड़ करने और महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया था। किसी तरह से पुलिस ने मामले को शांत किया था।

संबंधित समाचार