काबुल हवाई अड्डे पर जमा हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए 48 घंटों तक बंद रहेगा एयरपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद इसके प्रतिशोध से बचकर देश से बाहर जाने के इकलौते रास्ते काबुल हवाई अड्डा के अंदर बड़ी संख्या में जमा लोगों को बाहर निकालने के लिए 48 घंटों तक हवाई अड्डे को बंद रखा जाएगा। देश छोड़ भागने का प्रयास कर रहे अफगानों को तालिबान आतंकवादियों के प्रतिशाेध …

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद इसके प्रतिशोध से बचकर देश से बाहर जाने के इकलौते रास्ते काबुल हवाई अड्डा के अंदर बड़ी संख्या में जमा लोगों को बाहर निकालने के लिए 48 घंटों तक हवाई अड्डे को बंद रखा जाएगा। देश छोड़ भागने का प्रयास कर रहे अफगानों को तालिबान आतंकवादियों के प्रतिशाेध लेने की आशंका है। ये अफगानी हवाई अड्डे के भीतर और बाहर बड़ी संख्या में जमा हैं।

मीडिया रिपोर्टाें के मुताबिक रविवार को हवाई अड्डा के बाहर सात लोगों की मौत हाे गयी। अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने एक परामर्श जारी कर अमेरिका के नागरिकों को संभावित सुरक्षा खतरों के कारण काबुल हवाई अड्डे की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार