रामपुर: शहर से सटे बगी गांव में जमकर फायरिंग-पथराव, 20 घायल, छह की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। गंज कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे गांव बगी में रविवार दोपहर मामूली बात को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें दोनों पक्षों के 20 लोग घायल हो गए। 6 लोगों के गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती …

रामपुर, अमृत विचार। गंज कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे गांव बगी में रविवार दोपहर मामूली बात को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें दोनों पक्षों के 20 लोग घायल हो गए। 6 लोगों के गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान गांव में काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस मामले में पुलिस ने 40 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 20 लोग हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस को मौके से 7 तमंचे और काफी खाली कारतूस भी मिले हैं।

गंज थाना क्षेत्र के बगी गांव निवासी बिलाल कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान पास में ही रहने वाले निजाम की बाइक घर के पास खड़ी थी। निजाम की कार से टकरा जाने के बाद गिर गई। जिससे बाइक का आगे का टापा टूट गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव और मारपीट हो गई। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते दोनों ओर से गोली चलने लगी। गोली और मारपीट में करीब 20 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दोनों ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस ने 40 लोगों को नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को मौके से 7 तमंचे और काफी खाली खोखे मिले हैं। पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बवाल की सूचना पर दौड़ी कई थानों की फोर्स
रविवार दोपहर को मामूली बात को बगी गांव में दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। उसके बाद दोनों ओर से मारपीट और फायरिंग हो गई। किसी ने बवाल की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद एसओ गंज और एसओ कोतवाली के अलावा मौके पीएसी भी पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने बवाल कर रहे कुछ लोगों को दौड़ा लिया, जबकि कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले आई। काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात
दोनों पक्षों के लोगों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हो सके। रविवार दोपहर को बगी गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पथराव और फायरिंग के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया था। तनाव को देखते हुए अधिकारियों के आदेश गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई बड़ी घटना घटित नहीं हो सके।

गोली चलने की आवाज सुनकर घरों में घुसे लोग
कार से बाइक टकरा जाने के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। कुछ महिलाओं ने छत से ही ईट फेंकनी शुरुकर दी। जिससे कुछ वाहन तक क्षतिग्रस्त हो गए। पथराव के बा दोनों पक्षों के लोग अपने अपने घरों से अस्लहे निकाल लाए।उसके बाद एक दूसरे के ऊपर फायरिंग कर दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घरों के दरवाजे बंद करके अंदर हो गए। जबकि कुछ लोगों ने दुकानों के शटर गिराकर उसके अदंर ही दुबक गए। राहगीर भी छिपने की जगह तलाशते रहे। कई राउंड गोली चलने के दौरान गांव के लोग दहशत में आ गए।

पुलिस ने गांव में चलाया सर्च अभियान
बगी गांव में फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर आरोपी तमंचे छोड़कर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके सभी को पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस ने घरों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को कई घरों से तमंचे मिले है। जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

कार से बाइक टकरा जाने के बाद दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। उसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई। जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। मौके से 7 तमंचे और खोखे मिले हैं। इस मामले में 40 लोगों को नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जबकि 20 लोग हिरासत में ले रखे हैं। -श्रीकांत प्रजापति, सीओ सिटी

संबंधित समाचार