शीशगढ़: जिले में 24 से 31 अगस्त तक नहीं होगी ईंट की बिक्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शीशगढ़, अमृत विचार। विभिन्न मांगों को लेकर जिलेभर के ईंट कारोबारियों ने 24 अगस्त से 31 अगस्त तक किसी भी भट्ठे से ईंट की बिक्री न करने का ऐलान किया है। मानपुर के शहीद ब्रिक फील्ड पर रविवार को आयोजित जिला ईंट निर्माता समिति की बैठक में तय हुआ कि अगर इस अवधि में जो …

शीशगढ़, अमृत विचार। विभिन्न मांगों को लेकर जिलेभर के ईंट कारोबारियों ने 24 अगस्त से 31 अगस्त तक किसी भी भट्ठे से ईंट की बिक्री न करने का ऐलान किया है। मानपुर के शहीद ब्रिक फील्ड पर रविवार को आयोजित जिला ईंट निर्माता समिति की बैठक में तय हुआ कि अगर इस अवधि में जो भी ईंट बेचता मिला तो उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक के बाद सभी ने अपनी सहमति जताकर एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए।

ईंट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. हाजी आफताब अहमद ने कहा कि वर्तमान समय में ईंट उद्योग पर संकट के बादल छाए हुए हैं। कोयले के बढ़ते दामों, लकड़ी व मजदूरों की महंगाई ने ईंट भट्टा स्वामियों की कमर तोड़कर रख दी है। अन्य चीजों में इजाफा हुआ है। बावजूद ईंट के दामों में अभी तक कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में ईंट भट्ठा कारोबार बंद होने के कगार पर है। हालात यह हैं कि अब भट्ठा स्वामी घाटा झेलने की स्थिति में नहीं हैं।

उधर, सरकार से भी ईंट निर्माताओं को कोई आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है जिससे भट्ठा मालिकों पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो भट्ठा कारोबार पूरी तरह बंद हो जाएगा। हाजी अब्दुल सलाम शास्त्री ने कहा कि हम सब कारोबारी संगठित होकर काम करें वरना हम पूरी तरह से घाटे में पहुंच जाएंगे जिसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ेगा।

यूनियन को अधिक मजबूत बनाने तथा नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए ही बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर हाजी फरियाद हुसैन, शाहिद हुसैन, खुर्शीद अहमद, मुकिमुरहमान, अब्दुल रऊफ, अब्दुल खालिक, शरीफ अहमद भूरा, जुनैद अहमद, तौफ़ीक अहमद, एजाज अहमद सहित सैकड़ों की तादाद में ईंट निर्माता मौजूद रहे।

19 सितंबर को प्रदेश के ईंट कारोबारी बरेली में जुटेंगे
हाजी आफताब ने कहा कि अब उनकी प्रदेश लेवल ईंट निर्माताओं की बैठक आगामी 19 सितंबर को बरेली में होगी जिसमें ईंट भट्ठा कारोबार से संबंधित अहम फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने सभी ईंट भट्ठा स्वामियों से बैठक में पहुंचने की अपील की।

संबंधित समाचार