बरेली: रक्षाबंधन पर भी किसान आंदोलन के चलते थमी कई ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रविवार को रक्षाबंधन के चलते जंक्शन पर भारी भीड़ रही। लगभग सभी ट्रेनें यात्रियों से भरी रहीं। राज्यरानी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। तो दूसरी तरफ बरेली बनारस एक्सप्रेस को रक्षाबंधन पर भी बरेली से यात्री नहीं मिले। ट्रेन चलने से कुछ समय पहले तक टिकट …

बरेली, अमृत विचार। रविवार को रक्षाबंधन के चलते जंक्शन पर भारी भीड़ रही। लगभग सभी ट्रेनें यात्रियों से भरी रहीं। राज्यरानी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। तो दूसरी तरफ बरेली बनारस एक्सप्रेस को रक्षाबंधन पर भी बरेली से यात्री नहीं मिले। ट्रेन चलने से कुछ समय पहले तक टिकट मौजूद थे। कई यात्रियों ने एक घंटा पहले तक ट्रेनों के टिकट बुक कराए। वहीं रविवार को रक्षाबंधन पर भी यात्रियों को किसान आंदोलन की वजह परेशान होना पड़ा।

पहले तो रेलवे की तरफ से सूचना आई की दरभंगा से चलकर अमृतसर को जाने वाली 05211 जननायक एक्सप्रेस को पंजाब में गन्ना के समर्थन मूल्य की वृद्धि को लेकर चल रहे आंदोलन के कारण बरेली में निरस्त किया जाएगा। लेकिन बाद में ट्रेन को मुरादाबाद स्टेशन पर रोके जाने के निर्देश दिए गए।

हालांकि बाद में इसे रुड़की में टर्मिनेट किया गया। मुरादाबाद मंडल के जनसंपर्क अधिकारी गौरव दीक्षित ने बताया कि जयनायक एक्सप्रेस को रुड़की मे निरस्त किया गया है। इसी प्रकार 04673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस को भी रुड़की स्टेशन में निरस्त किया गया।

संबंधित समाचार