बरेली: मुस्लिम तलाक पीड़िताओं ने बांधी संतोष गंगवार को राखी
बरेली, अमृत विचार। रविवार को भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद संतोष कुमार गंगवार मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के घर राखी बंधवाने पहुंचे। यहां न केवल फरहत नकवी बल्कि काफी संख्या में तीन तलाक पीड़िताओं ने पूर्व मंत्री …
बरेली, अमृत विचार। रविवार को भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद संतोष कुमार गंगवार मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के घर राखी बंधवाने पहुंचे। यहां न केवल फरहत नकवी बल्कि काफी संख्या में तीन तलाक पीड़िताओं ने पूर्व मंत्री को राखी बांधी और त्योहार के मौके पर उनका मुंह मीठा किया।
फरहत नकवी ने बताया कि राखी का त्योहार भाई बहन का पवित्र त्योहार है। संतोष गंगवार से उन्हे हमेशा एक भाई की तरह प्यार मिला है। उन्होने कहा कि जिस तरह तीन तलाक के खिलाफ केंद्र सरकार ने कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को सशक्त किया है बिल्कुल उसी तरह अब सरकार को जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाना चाहिए।
इसके लिए सभी महिलाओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मांग की है। राखी बांधने वाली महिलाओं में अकसीर जहां, जीनत, रूकसाना, निशा खान, रूबीना, गुलनाज आदि महिलाएं शामिल रहीं। इसके अलावा भाजपा नेता गुलशन आनंद भी उनके साथ मौजूद रहे।
