बरेली: देखते रह गए पांच पुलिसकर्मी और भाग गया मांझा कारोबारी
बरेली, अमृत विचार। दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों के सामने चाइनीज मांझा बेचने वाला फरार हो गया। पुलिस को मौके से सात चाइनीज मांझे की चरखी बरामद हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने फरार कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार की शाम बिहारीपुर चौकी इंचार्ज सनी चौधरी सिटी …
बरेली, अमृत विचार। दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों के सामने चाइनीज मांझा बेचने वाला फरार हो गया। पुलिस को मौके से सात चाइनीज मांझे की चरखी बरामद हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने फरार कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार की शाम बिहारीपुर चौकी इंचार्ज सनी चौधरी सिटी सब्जी मंडी के पास चार अन्य सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे।
इसी बीच पुलिस को मुखबिर ने बताया कि बिहारीपुर कसगरान के पास एक कारोबारी चाइनीज मांझा बेच रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस उसकी घेराबंदी करते हुए वहां पर पहुंची। यह देखकर आरोपी अपने घर में घुस गया और छतों के रास्ते वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आया।
पुलिस को मौके से एक बैग में सात चरखी चाइनीज मांझा मिला है। इसमें से एक चरखी खुली हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
