बरेली: प्रतिभाएं तो बहुत पर खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहा सही प्रशिक्षण
बरेली, अमृत विचार। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं, कमी है तो सिर्फ खिलाड़ियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने की। कोरोना संक्रमण के चलते लगभग 18 महीने से कोई प्रतियोगिता नही हों पाई है। संक्रमण काल से पहले चार प्रतियोगिता में बरेली स्टेडियम के 22 खिलाड़ियों ने प्रदेशीय और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय …
बरेली, अमृत विचार। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं, कमी है तो सिर्फ खिलाड़ियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने की। कोरोना संक्रमण के चलते लगभग 18 महीने से कोई प्रतियोगिता नही हों पाई है। संक्रमण काल से पहले चार प्रतियोगिता में बरेली स्टेडियम के 22 खिलाड़ियों ने प्रदेशीय और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया था।
लॉकडाउन के कारण खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित रहा है। जुलाई से स्टेडियम खुलने के बाद अब स्टेडियम में फुटबॉल के खिलाड़ी अभ्यास कर रहें हैं लेकिन कोचों की कमी स्टेडियम में आज तक पूरी नहीं हो पायी है। कुछ खेलों के खिलाड़ी खुद से अभ्यास कर रहे हैं। कोविड गाइड लाइन के अनुसार फुटबॉल में 40 ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
स्टेडियम में छात्रावास को अभी शुरू नहीं किया गया है। छात्रावास में रहने वाले खिलाड़ियों की गतिविधियों पर कोच निगरानी रखता है। यहां रहने वाले खिलाड़ियों का फोकस खेल पर ही होता है। दो सालों से फुटबॉल की प्रतियोगिताएं नहीं हो रही हैं, जिससे खिलाड़ियों के भीतर छुपी प्रतिभा का पता नहीं चल पा रहा है।
2016-17
अतुल सिंह ने स्कूल नेशनल में अण्डमान निकोबार में प्रतिभाग किया। मोहम्मद अरीब, सद्दाम हुसैन, शास्वत त्रिपाठी, अभिषेक सेन व रजत पाल अडर-19 जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में बिलासपुर छत्तीसगढ़ में प्रतिभाग कर चुके हैं।
2017-18
मनीष यादव ने एशियन स्कूल अंडर-19 इंडिया फुटबॉल टीम के साथ आगरा में प्रतिभाग किया। सूर्यवली यादव और सद्दाम हुसैन ने सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर संतोष ट्रॉफी जम्मू में प्रतिभाग किया।
2018-19
मोहम्मद फैशल खां, जूनियर अंडर-19 फुटबॉल चैंपियनशिप उड़ीसा में प्रतिभाग कर चुके हैं।
2019-20
मोहम्मद मुस्तफा खां, एशियन स्कूल फुटबॉल अंडर-19 फुटबॉल टीम के साथ इण्डोनेशिया में प्रतिभाग कर चुके हैं। अनुराग राय, मुकेश कुमार व सूरज यादव ने अंडर -19 स्कूल नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप अण्डमान निकोबार में प्रतिभाग किया। शास्वत त्रिपाठी सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर संतोष ट्रॉफी उत्तराखंड में प्रतिभाग कर चुके हैं।
अमन कुमार व अबूजर सब जूनियर अंडर-16 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप हिमाचल प्रदेश में प्रतिभाग कर चुके हैं। यशराज व रोशन पटेल अंडर-19 जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप मेघालय में प्रतिभाग कर चुके हैं। अभिषेक सेन, रजत पाल व अब्दुल्लाह अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुके हैं।
