फतेहपुर: चौकीदार की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर ।  निर्माणाधीन प्लॉट में 60 साल के चौकीदार मुन्ना का रविवार सुबह शव बरामद हुआ। मुन्ना थरियांव थाना क्षेत्र के आकूपुर अजिगवां गांवका रहने वाला है। शव पर चोट के निशान मिले हैं। इसके साथ ही नाक, कान और मुंह से भी खून निकल रहा था। मामला कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास के पास …

फतेहपुर ।  निर्माणाधीन प्लॉट में 60 साल के चौकीदार मुन्ना का रविवार सुबह शव बरामद हुआ। मुन्ना थरियांव थाना क्षेत्र के आकूपुर अजिगवां गांवका रहने वाला है। शव पर चोट के निशान मिले हैं। इसके साथ ही नाक, कान और मुंह से भी खून निकल रहा था। मामला कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास के पास का है। मुन्ना दो महिने से निर्माणाधीन प्लॉट में चौकीदार की नौकरी करता था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब मुन्ना का बेटा रामेश्वर दोपहर को खाना लेकर प्लॉट गया और उसने अपने पिता का शव देखा। बड़े बेटे ने जागेश्वर ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। मुन्ना के शव को परिवार वालों ने उठाने से मना करते हुए ठेकेदार को बुलाने को कहा। पुलिस ने जैसे तैसे परिजनों को मना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुन्ना ने देर रात बेटे से बात कर त्योहार में आने की खबर दी थी। लेकिन अगले दिन से मुन्ना का फोन नहीं लग रहा था। घटनास्थल पर सीओ सिटी संजय सिंह और पूर्व कोतवाल सत्येंद्र सिंह पहुंचे। मुन्ना के शव को परिवार वालों ने उठाने से मना करते हुए ठेकेदार को बुलाने को कहा। पुलिस ने जैसे तैसे परिजनों को मना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

संबंधित समाचार