फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के लिये आयुष्‍मान खुराना ने बढ़ाया 10 किलोग्राम वजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आने वाली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी के लिये 10 किलोग्राम वजन बढ़ाया है। आयुष्‍मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि आयुष्‍मान इस फिल्म में वेटलिफ्टर के किरदार में नजर आयेंगे। बताया जा रहा है …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आने वाली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी के लिये 10 किलोग्राम वजन बढ़ाया है। आयुष्‍मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बताया जा रहा है कि आयुष्‍मान इस फिल्म में वेटलिफ्टर के किरदार में नजर आयेंगे। बताया जा रहा है कि आयुष्‍मान ने इस फिल्म के लिये काफी मसल गेन किया है। उन्‍होंने इस फिल्म के लिए करीब 10 किलोग्राम वजन बढ़ाया है। साथ ही उन्‍होंने सिक्‍स पैक एब्‍स भी बनाए हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्‍म में आयुष्‍मान का किरदार फ्री स्‍टाइल वेट लिफ्ट‍िंग और फ्री स्‍टाइल रेसलिंग से जुड़ा हुआ है। इसके लिए आयुष्‍मान ने दोनों की बारीकियां सीखीं। फिल्‍म में दोनों गेम ऑथेंटिक लगे, इसके लिए रेसलिंग और वेटलिफ्ट‍िंग के नेशनल लेवल के प्‍लेयर्स को कास्‍ट किया गया है।

संबंधित समाचार