रायबरेली: गंदगी व जलभराव से आमजन परेशान, नहीं हो रहा समस्या का समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रायबरेली के नगर पालिका परिषद के घनी आबादी वाले मोहल्ला खालीसाहट में गंदगी और जलभराव से लोगों का रहना मुश्किल हो गया। मोहल्ले में जगह जगह जलभराव, कूड़े और गोबर के ढेर लगे हैं, सीवर चोक हो गए हैं, सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। नालियां जो कभी नालियां थी अब बड़े …

रायबरेली। रायबरेली के नगर पालिका परिषद के घनी आबादी वाले मोहल्ला खालीसाहट में गंदगी और जलभराव से लोगों का रहना मुश्किल हो गया। मोहल्ले में जगह जगह जलभराव, कूड़े और गोबर के ढेर लगे हैं, सीवर चोक हो गए हैं, सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। नालियां जो कभी नालियां थी अब बड़े नाले में तब्दील हो गईं हैं। जिससे पानी सड़कों पर बहता है।

बारिश के मौसम में कूड़े और गोबर के सड़ने से सांस लेना दुभर है। जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ गया है। साथ ही साथ घनी आबादी में सुअर पालन से लोग परेशान हैं। गंदे जानवर घरों में घुस जाते हैं। जिससे लोगों में गंभीर बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। सड़कों पर जगह जगह गड्ढे हैं और सीवर के ढक्कन भी सही से नही लगे हैं जिससे राहगीर आयेदिन चोटिल होते हैं। उपरोक्त जटिल समस्या से लोगों में काफी गुस्सा है।

संबंधित समाचार