हरदोई: सेल्फी के चक्कर में बिजली के पोल पर चढ़ा युवक, जानें फिर क्या हुआ?
हरदोई। बालामऊ गाँव के अभिषेक (18 वर्ष) पुत्र छत्रपाल की गांव के बाहर कानपुर रेल रूट पर हाईटेंशन बिजली तारों के सम्पर्क में आने से दुःखद मौत हो गयी। सुबह-सुबह रोज़ाना कि तरह सोमवार को कुछ लड़के शारीरिक व्यायाम व दौड़ के लिये गाँव के बाहर गये थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच अभिषेक इलेक्ट्रिक …
हरदोई। बालामऊ गाँव के अभिषेक (18 वर्ष) पुत्र छत्रपाल की गांव के बाहर कानपुर रेल रूट पर हाईटेंशन बिजली तारों के सम्पर्क में आने से दुःखद मौत हो गयी। सुबह-सुबह रोज़ाना कि तरह सोमवार को कुछ लड़के शारीरिक व्यायाम व दौड़ के लिये गाँव के बाहर गये थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच अभिषेक इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़ गया और वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह 25000 वोल्टेज की विद्युतधारा की चपेट में आ गया और देखते ही देखते जलने लगा। कुछ ही देर में युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गयी।
