लखनऊ: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, दो लाख नगदी व जेवर किए पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चिनहट के सतरिख रोड इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए दो लाख की नगदी व तीन लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित विनोद सिंह रक्षाबंधन के चलते ससुराल गए हुए थे। सोमवार दोपहर में पड़ोसियों ने घर के अंदर का दरवाजा खुला होने पर उन्हें इसकी …

लखनऊ। चिनहट के सतरिख रोड इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए दो लाख की नगदी व तीन लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित विनोद सिंह रक्षाबंधन के चलते ससुराल गए हुए थे। सोमवार दोपहर में पड़ोसियों ने घर के अंदर का दरवाजा खुला होने पर उन्हें इसकी जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें घर पर चोरी होने का पता चला।

चिनहट सतरिख रोड निवासी विनोद कुमार सिंह रविवार दोपहर पत्नी मनीषा, बेटे दिव्यांश और बेटी अनामिका के साथ ससुराल गोंडा गए थे। पीड़ित विनोद एक सर्वे कंपनी में आफिस सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि घर का मुख्य दरवाजा बंद था जबकि अंदर के दरवाजे खुले हुए थे। उन्होंने चिनहट कोतवाली में मामला दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि चोर घर के बगल में खाली प्लॉट के रास्ते से मकान में दाखिल हुए थे। चोरों ने कुल दो लाख रुपये की नगदी और तीन लाख रुपये के जेवरों पर हाथ साथ करने के साथ ही बच्चों के गुल्ल्क में रखी 15 हजार की नगदी भी चोरी कर ली। प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों की भी जांच कर रही है।

संबंधित समाचार