अफगानिस्तान को लेकर बोला चीन- ‘इस सबकी जड़ अमेरिका, ऐसे अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकता’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। अफगानिस्तान को लेकर चीन ने अमेरिका की कटु आलोचना करते हुए कहा कि वह युद्ध से जर्जर देश से इस तरह मुंह नहीं मोड़ सकता है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सोमवार को कहा, ”अमेरिका इस सबकी जड़ है और अफगानिस्तान मामले में सबसे बड़ा बाहरी कारक है।” उन्होंने कहा, …

बीजिंग। अफगानिस्तान को लेकर चीन ने अमेरिका की कटु आलोचना करते हुए कहा कि वह युद्ध से जर्जर देश से इस तरह मुंह नहीं मोड़ सकता है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सोमवार को कहा, ”अमेरिका इस सबकी जड़ है और अफगानिस्तान मामले में सबसे बड़ा बाहरी कारक है।”

उन्होंने कहा, ”वह ऐसे (अपनी जिम्मेदारियों से) नहीं भाग सकता।” उन्होंने अमेरिका से स्थिरता बनाए रखने, अफरा-तफरी मचने से रोकने और अफगानिस्तान के पुन:निर्माण में मदद करने को कहा।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”मैं आशा करता हूं कि अमेरिका अपनी कथनी करनी में फर्क नहीं करेगा, अफगानिस्तान पर अपनी जिम्मेदारी समझेगा और विकास, पुन:निर्माण तथा मानवीय सहायता के संदर्भ में अफगानिस्तान के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को निभाएगा।” चीन ने युद्ध प्रभावित देश के पुन:निर्माण के लिए तालिबान सहित सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जतायी है।

संबंधित समाचार