उन्नाव: रोडवेज ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, मौत, सदमें में परिजन
उन्नाव। जिले के शुक्लागंज कोतवाली के गंगाघाट क्षेत्र के गरेरेपुरवा के रहने वाले दंपति बाइक से निहलखेड़ा गांव गए थे, जहां से वापस आने के दौरान आजाद मार्ग पर रोडवेज ने बाइक में टक्कर मार दी। रोडवेज की टक्कर से मार्ग पर पर गिर गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मामले …
उन्नाव। जिले के शुक्लागंज कोतवाली के गंगाघाट क्षेत्र के गरेरेपुरवा के रहने वाले दंपति बाइक से निहलखेड़ा गांव गए थे, जहां से वापस आने के दौरान आजाद मार्ग पर रोडवेज ने बाइक में टक्कर मार दी। रोडवेज की टक्कर से मार्ग पर पर गिर गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही जाजमऊ चौकी इंचार्ज घटना स्थल पर पहुँच गए। वहीं ग्रामीणों ने रोडवेज चालक को पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गरेरेपुरवा दिनेश निषाद (40) अपनी पत्नी अनीता (35) के साथ बाइक से निहाल खेड़ा गांव सियाराम के यहां राखी बांधने गये थे। दोपहर करीब दो बजे दोनों बाइक से गरेरेपुरवा गांव जाने के लिये आजाद मार्ग पर पोनी गांव के सामने से चढ़ने लगे। तभी तेज रफ्तार रोडवेज ने उसे टक्कर मार दी। जिससे दोनों उछल कर सड़क पर जा गिरे और बस चढ़ जाने पर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना देख आस पास के लोग दौड़े और रोडवेज बस चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जाजमऊ चौकी इंचार्ज संजीव कुमार शाक्य पहुंची और मृतकों की शिनाख्त कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ातल की। जिसके बाद शव का पंचनामा भर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। दिनेश के तीन बच्चे विजय 15, दीपांशी 12, ज्योति 9 हैं। पुलिस ने रोडवेज चालक और बस को कब्जे में लिया है।
