लखनऊ: लविवि में कल से होगी प्रवेश परीक्षा, नहीं होगी निगेटिव मार्किंग
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों नौ हजार सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 24 अगस्त से शुरू हो जायेगी जो कि 31 अगस्त तक चलेंगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन सुबह की पाली में 11 से 12.30 बजे तक बीवोक और दोपहर तीन से शाम …
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों नौ हजार सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 24 अगस्त से शुरू हो जायेगी जो कि 31 अगस्त तक चलेंगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन सुबह की पाली में 11 से 12.30 बजे तक बीवोक और दोपहर तीन से शाम 4.30 बजे तक बीजेएमसी विषय के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर निर्देश दिए गए हैं। इसमें परीक्षा केन्द्र, समय एवं तिथि प्रवेश पत्र पर दी गई है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की दो फोटोकापी और उस पर पासपोर्ट आकार की फोटो चस्पा करके ले जानी होगी। कक्ष निरीक्षक को प्रवेश पत्र की एक फोटो कापी देनी होगी।
इसके साथ ही दो नीले और काले बाल पेन, पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक चीज भी लाना होगा। वाइटनर लाना मना है। बिना इन दस्तावेजों के प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को मास्क, सैनेटाइजर स्वयं लानी होगी। प्रवक्ता ने बताया कि प्रवेश पत्र को काउंसिलिंग के लिए भी सुरक्षित रखना होगा।
