बरेली: छात्रा से छेड़खानी और धमकाने वाले तीन लोगों पर चार्जशीट दाखिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस न छेड़खानी और धमकाने के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। बताया जाता है पुलिस कार्रवाई न होने पर छात्रा के परिवार ने गांव से पलायन की धमकी दी थी। बहेड़ी की रहने वाली बीए की छात्रा ने गांव …

बरेली, अमृत विचार। सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस न छेड़खानी और धमकाने के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। बताया जाता है पुलिस कार्रवाई न होने पर छात्रा के परिवार ने गांव से पलायन की धमकी दी थी। बहेड़ी की रहने वाली बीए की छात्रा ने गांव के रहने वाले उमेश, नवनीत और राजू समेत दो अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया था कि वह उसे कॉलेज आते-जाते समय परेशान करते हैं। उस पर फब्तियां कसते हैं और छेड़खानी करते हैं।

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन इसके बाद दबंग छात्रा को रिपोर्ट वापस लेने की धमकी देने लगे।

इस बात से परेशान परिजनों ने गांव से पलायन की शिकायत करते हुए अफसरों से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और धमकाने के आरोप में चार्जशीट लगा दी है। इंस्पेक्टर बहेड़ी गीतेश कपिल ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है।

 

संबंधित समाचार