बरेली: मार्कशीट पर अंक नहीं फिर भी मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश
बरेली, अमृत विचार। 10वीं और 12वीं पास करने वाले छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा । कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष छात्रों को बगैर लिखित परीक्षा के प्रोन्नत कर दिया गया है। कई छात्रों के अंकपत्रों पर अंक दर्ज नही हैं। ऐसे में छात्रों को …
बरेली, अमृत विचार। 10वीं और 12वीं पास करने वाले छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा । कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष छात्रों को बगैर लिखित परीक्षा के प्रोन्नत कर दिया गया है। कई छात्रों के अंकपत्रों पर अंक दर्ज नही हैं। ऐसे में छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अमरकांत सिंह ने बताया कि पिछले माह के अंत में बोर्ड परीक्षाफल घोषित किए गए थे। प्रोन्नत हुए जिन छात्रों के अंकपत्र पर अंक दर्ज नहीं है, उन्हें भी अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा।
छात्रहित, जनहित में शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व छात्रों की समस्याओं के लिए जिला स्तर समिति भी बनाई गई है ताकि प्रवेश या पुन: परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत होने पर समिति द्वारा उसका तत्काल निस्तारण कराया जाए।
