इन कड़े नियमों के साथ यूपी में आज से खुले कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना की स्थिती को नियंत्रित देखते हुए सरकार ने सीनियर क्लास के बाद अब 6 से 8 तक के स्‍कूलों को फिर से खोला जा रहा है। ऑफलाइन क्‍लासेज़ को उत्तर प्रदेश में पहले 23 अगस्त को खोला जा रहा था। राजकीय शोक के कारण हुए अवकाश के चलते आज से स्कूलों को खोल …

लखनऊ। कोरोना की स्थिती को नियंत्रित देखते हुए सरकार ने सीनियर क्लास के बाद अब 6 से 8 तक के स्‍कूलों को फिर से खोला जा रहा है। ऑफलाइन क्‍लासेज़ को उत्तर प्रदेश में पहले 23 अगस्त को खोला जा रहा था। राजकीय शोक के कारण हुए अवकाश के चलते आज से स्कूलों को खोल दिया गया है। स्कूलों में कोरोना को ध्यान में रखते हुए कई तरह के नियम बनाएं गए हैं। सभी बच्चों और टीचर्स को इन सभी नियम का पालन करना होगा। आपको बता दें, अब सभी क्लास 4 घंटों की दो शिफ्ट में की जाएंगी और एक क्लास में 50%  से ज्यादा बच्चों के बैठने की आज्ञा नहीं होगी। बच्चों को इंटरवेल में क्लास के बाहर जाना अलाउड नहीं होगा। सुबह की असेंबली क्लास के अंदर ही होगी। पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह कराई जाएगी। बच्चों को स्कूल आने से पहले अपने पेरेंट्स से कंसेंट लैटर में साइन करवाना होगा, तभी एंट्री मिलेगी।

कक्षा 1 से 5 तक के स्‍कूल भी जल्द ही 01 सितंबर से खुल जाएंगे। इससे पहले 16 अगस्त से 9 से 12 के स्कूल खोल दिए गए थे। साथ ही साथ विश्वविद्यालय, कॉलेज और कोचिंग भी खुल गईं थी। सभी क्लास दो पालियों में चलाई जा रही है। पहली शिफ्ट 8 से 12 बजे से और दूसरी 12:30 से 4:30 तक होगी। वहीं सोमवार से शुक्रवार तक ही हर स्कूल क्लास ले सकता है। हर बच्चें और टीचर को कोरोना गाइडलाइन का खास ध्यान रखना है।

संबंधित समाचार