बाराबंकी: मनमाने तरीके से गठित की गई जिला इकाई को प्रांतीय अध्यक्ष ने किया निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी ने मनमाने तरीके से बिना प्रान्तीय अध्यक्ष को जानकारी दिये गत 20 अगस्त को गठित की गयी जिला इकाई को प्रांतीय अध्यक्ष ने अवैध घोषित करते हुए पूर्व की गठित इकाई को वैध व प्रभावी करार दिया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा है कि …

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी ने मनमाने तरीके से बिना प्रान्तीय अध्यक्ष को जानकारी दिये गत 20 अगस्त को गठित की गयी जिला इकाई को प्रांतीय अध्यक्ष ने अवैध घोषित करते हुए पूर्व की गठित इकाई को वैध व प्रभावी करार दिया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा है कि मोहित श्रीवास्तव को ही जिला अध्यक्ष माना जाए। बता दें कि सहायक वन कर्मचारी संघ जो प्रदेश के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी व वन दरोगाओं का नेतृत्व करता है की बाराबंकी इकाई का चुनाव 9 अक्टूबर 2020 को हुआ था।

प्रान्तीय कार्यकारिणी का कहना है कि जिला इकाई, प्रान्त के अधीन होती हैं और बिना प्रान्त के अनुमोदन के कोई भी जिला इकाई प्रभावी नहीं हो सकती, ऐसे मे गोलबन्दी करके मनमाने तरीके से नए कार्यकारिणी बनाना अवैधानिक के साथ साथ अनुशासनहीनता का परिचायक है। प्रान्तीय अध्यक्ष मो. नदीम व महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने मोहित श्रीवास्तव की जिला अध्यक्षी बरकरार रखते हुए जिला मंत्री अवनीश द्विवेदी से स्पष्टीकरण मांगा है।

इस संबंध में मोहित श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष सहायक वन कर्मचारी संघ बाराबंकी से पूरे मामले की जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रान्तीत अध्यक्ष ने पूर्व की गठित इकाई को ही वैध मानते हुए मनमाने तरीके से चयन की गई नई जिला इकाई को निरस्त करते हुए उसे अवैधानिक करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यकारिणी अध्यक्ष द्वारा ही भंग की जाती है। जिला इकाई का कार्यकाल अभी 2022 तक है ऐसे में बिना प्रान्तीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बिना कोई इकाई भंग नहीं हो सकती न उसमें कोई बदलाव हो सकता है।

संबंधित समाचार