लखनऊ: साक्षी महराज ने सपा व कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार, मचा सियासी हड़कंप
लखनऊ। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उन्नाव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महराज एक बार सुर्खियों में हैं। इस बार साक्षी महराज ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर तीखा हमला कर सियासी हलचल तेज …
लखनऊ। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उन्नाव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महराज एक बार सुर्खियों में हैं। इस बार साक्षी महराज ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर तीखा हमला कर सियासी हलचल तेज कर दिया है। दरसअस यूपी के पूर्व सीएम व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर अंतिम दर्शन के लिए सपा प्रमुख अखिलेश व पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह नहीं पहुंचे थे।
इसी पर सांसद साक्षी महराज ने हमला करते हुए कहा कि कल्याण सिंह के अंतिम विदाई में अखिलेश यादव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका का शामिल ना होना यह बताता है कि इन्हें रामभक्तों का वोट नहीं चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह पर तो यही तो आरोप था कि उनके रहते बाबरी मस्जिद को तोड़ा गया था, इसलिए अखिलेश यादव कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन में शामिल नहीं हुए। अखिलेश को सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए। इसके साथ ही भाजपा सांसद ने कहा कि मैं इस बात की कड़ी निंदा करता हूं और आने वाले समय में अखिलेश को इसका जवाब जनता देगी।
इसके साथ ही साक्षी महराज ने कहा कि यह बहुत ही हृदय विदारक करने वाली घटना है। कल्याण सिंह मेरे मार्गदर्शक थे। जहां पूरा उन्हें आंसुओं की विदाई कल दे रहा था वहीं लखनऊ से लेकर अलीगढ़ तक अखिलेश कहीं दिखाई नहीं पड़े। साक्षी महाराज ने कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस और सपा को राम भक्तों का वोट नहीं चाहिए, केवल मुसलमानों का वोट चाहिए।
