बाराबंकी: पेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वाले फरार
बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव घर के आंगन में पेड़ से लटकता मिला। घटना के बाद ससुरालीजन घर से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया। मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरलेवा मजरे …
बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव घर के आंगन में पेड़ से लटकता मिला। घटना के बाद ससुरालीजन घर से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया। मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरलेवा मजरे टपरा गांव निवासी हुब की 22 साल की पत्नी रेशमा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के आंगन में नीम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला।
घटना के बाद ससुराल वाले घर से भाग गए। घर पर पहुंचे पड़ोसियों ने रेशमा के मायके और पुलिस को सूचना दी। मृतका की मां सुमन देवी ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मोहम्मद पुर खाला थाने में ससुर राम मिलन, सास, ननद, देवर और पति हुब पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने कहा कि यह लोग मेरी पुत्री को शादी के बाद से ही, दहेज की मांग करके प्रताड़ित करते थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के ससुराल वालों को पुलिस अभी भी ढूंढ रही है। ससुरालीजनों के मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरु की जाएगी।
