लखनऊ: डीआरएम ने किया लखनऊ-अयोध्या रेलखंड का निरीक्षण, दिए ये बड़े निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए लखनऊ-अयोध्या रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए निरीक्षण किया। डीआरएम ने अयोध्या स्टेशन पर व्यवस्थाओं, स्टेशन के आधुनिकीकरण व अन्य विकास कार्यों सहित समस्त परियोजनाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने स्टेशन …

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए लखनऊ-अयोध्या रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए निरीक्षण किया। डीआरएम ने अयोध्या स्टेशन पर व्यवस्थाओं, स्टेशन के आधुनिकीकरण व अन्य विकास कार्यों सहित समस्त परियोजनाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को देखा और स्टेशन की कार्यप्रणाली को परखा।

इस रेलखंड पर संरक्षित, सुरक्षित समयबद्ध रेल परिचालन और यात्री सुविधाओं के नवीनीकरण,स्टेशन का आधुनिकीकरण करते हुए अयोध्या स्टेशन को नव स्वरुप प्रदान कर स्टेशन पर चल रहे निर्माणाधीन विकास कार्यो प्रगतिशील परियोजनाओ की जानकारी साथ ही स्टेशन पर यात्री सुविधाओ के नवीनीकरण तथा आधुनिकरण जैसे अनेक महत्त्वपूर्ण विषयो अधिकारियों से बातचीत कर ​निर्देश दिये ।

डीआरएम एस के सापरा व अपर मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने अयोध्या स्टेशन पर पहुँच कर श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या स्टेशन के आधुनिकीकरण ,नवीनीकरण एवं संरचनात्मक रूप को परिवर्तित कर इसे एक नवीन आकार प्रदान करने की दिशा में चल रहे विकास कार्यों सहित समस्त परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी ली । उन्होंने समस्त रेल कर्मियों से अनिवार्य रूप से कोविड-19 के समस्त प्रोटोकाल का पालन करते हुए अपनी ड्यूटी के निर्वहन की बात की ।

निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा वी.के.पांडेय,अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन, अश्वनी श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) कमलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता संदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक कोचिंग आदित्य गुप्ता,वरिष्ठ मंडल अभियंता अतुल सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष सिंह, मंडल विद्युत अभियंता बाबुराम शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे |

अयोध्या में तेजी से चल रही है रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजनाएं

राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजनाएं तेजी से चल रही हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को अयोध्या पहुंचे डीआरएम एस के सापरा ने अयोध्या स्टेशन का निरीक्षण करके प्रस्तावित योजनाओं की रूपरेखा तय की। बता दें कि राम मंदिर निर्माण के बाद आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में बड़े पैमाने पर इजाफा होगा। इसे देखते हुए रेल सुविधाओं में विस्तार किया जाना आवश्यक है। इसी कड़ी में अयोध्या, फैजाबाद, रामघाट हाल्ट सहित जिले के कई रेलवे स्टेशनों का उच्चीकरण किया जाएगा।

संबंधित समाचार