अमरोहा: बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने किया लाखों का सामान साफ
अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी में रविवार की रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी एवं लाखों के जेवरात तथा अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर …
अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी में रविवार की रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी एवं लाखों के जेवरात तथा अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी में विशाल शर्मा पुत्र खुशीराम शर्मा रहता है। रविवार को पूरा परिवार रक्षाबंधन के त्यौहार बनाने के लिए मुरादाबाद गया हुआ था। रात में अज्ञात चोरों ने उसके सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जब वह मुरादाबाद से वापस घर आया और मकान के टूटे ताले देखे तो हतप्रभ रह गया।
उसने देखा कि घर में रखे जेवरात, नकदी तथा घर का अन्य सामान चोर ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह पुलिस मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित व आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की।
विशाल ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया कि चोर उसके घर से 50 हजार रुपये की नकदी, दो एलईडी टीवी, एक सोने का झाला, सोने की मझली, सात अंगूठी सोने की, एक ओम सोने का, एक चैन सोने की, गले की झुमकी सोने की, नथ, टीका, हाथों की मेहंदी सोने की, चांदी का कूल्हा, पायल, चांदी की मेहंदी पैरों की, पांच अन्य चीजें सोने की चुरा ले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
