रामपुर: आजम खां, डा. तजीन फात्मा सहित कई सपाइयों की 14 मुकदमों में हुई सुनवाई
रामपुर,अमृत विचार। सपा सांसद आजम, शहर विधायक डा.तजीन फात्मा, और कई सपाइयों की 14 मुकदमों में सुनवाई हुई। यह सभी मामले किसानों की जमीन कब्जाने, किताब चोरी प्रकरण, रामुपर पब्लिक स्कूल से जुड़े हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी। गौरतलब है कि सपा सरकार जाने के बाद सूबे में आई …
रामपुर,अमृत विचार। सपा सांसद आजम, शहर विधायक डा.तजीन फात्मा, और कई सपाइयों की 14 मुकदमों में सुनवाई हुई। यह सभी मामले किसानों की जमीन कब्जाने, किताब चोरी प्रकरण, रामुपर पब्लिक स्कूल से जुड़े हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।
गौरतलब है कि सपा सरकार जाने के बाद सूबे में आई भाजपा सरकार ने आजम खां और उनके परिवार पर शिकंजा कसना शुरूकर दिया। आजम खां पर दो- दो जन्म प्रमाण पत्र मामले के साथ ही अजीमनगर सहित शहर के विभिन्न थानों में लगभग 86 से अधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने विवेचना के बाद सभी मामलों में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिए गए हैं। सभी मामलों में लगातार सुनवाई कोर्ट में चल रही है।
कोर्ट ने आजम खां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के साथ ही 82 की कार्रवाई भी की। जिस पर 26 फरवरी 2020 को सपा सांसद आजम खां ने अपनी पत्नी शहर विधायक डा.तजीन फात्मा बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से तीनों को रातों रात सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया था। करीब डेढ़ साल से पिता पुत्र सीतापुर जेल में बंद हैं।
जबकि शहर विधायक जमानत पर चल रही है। कुछ दिन पहले सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम खां कोरोना संक्रमित होने के कारण लखनऊ मेदाता अस्पताल में भर्ती हुए।जब से उनका इलाज चल रहा है।जबकि अब्दुल्ला सीतापुर जेल में बंद है। मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में 14 मुकदमों में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली तारीख 6 अक्टूबर तय की है।यह भी मामले किसानों की जमीन कब्जाने, किताब चोरी प्रकरण और रामपुर पब्लिक स्कूल से जुड़े हैं।
