उन्नाव: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। मांखी थाना क्षेत्र में ससुराल आए युवक का सोमवार को किसी बात को लेकर ससुरालीजनो से बिवाद हो गया। जिससे छुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गभींर होने पर परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने ससुरालीजनो के विरूद्ध …

उन्नाव। मांखी थाना क्षेत्र में ससुराल आए युवक का सोमवार को किसी बात को लेकर ससुरालीजनो से बिवाद हो गया। जिससे छुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गभींर होने पर परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने ससुरालीजनो के विरूद्ध हत्या का आरोप लगा हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया।

मांखी थाना क्षेत्र के रूपऊ गांव में रहने वाले दिनेश 22 पुत्र प्रभु दयाल की शादी अप्रैल 2021 को इसी थाना क्षेत्र के तोरियार गांव में रहने वाले मोहन की बेटी के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक पत्नी के साथ रक्षा बंधन के त्योहार पर ससुराल आया था। किसी बात को लेकर ससुरालीजनों से विवाद हो गया। जिससे परेशान बेटे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगडने पर ससुरालीजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन उसे परियर स्थिति नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से हडकंप मच गया। आनन फानन घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।

बेटे की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। इसी दरम्यान मृतक के भाई मनोज ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों व नाते रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने व रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार