लखीमपुर खीरी: अरमान हत्याकांड के पांचों आरोपी गिरफ्तार
फरधान, अमृत विचार। फरधान थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव लालपुर में हुई अरमान की हत्या के मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। हत्यारोपी कल्लू की निशान देही पर कल्लू के घर आला कत्ल बगौड़ी और एक चाकू भी बरामद किया गया हैं। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार …
फरधान, अमृत विचार। फरधान थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव लालपुर में हुई अरमान की हत्या के मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। हत्यारोपी कल्लू की निशान देही पर कल्लू के घर आला कत्ल बगौड़ी और एक चाकू भी बरामद किया गया हैं। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या होने की पुष्टि हुई हैं।
बता दें कि परधान थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी इस्माइल का 16 वर्षीय पुत्र अरमान 19 अगस्त को घर से टहलने गया था। उसके बाद वापस नहीं आया। इस्माइल ने पुलिस को 20 अगस्त को अरमान के गायब होने की सूचना दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 23 अगस्त सोमवार को पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे किनारे गन्ने के एक खेत में अरमान का शव बरामद हुआ था। उसका गला रेता गया था। इस्माइल ने गांव की ही एक महिला समेत पांच व्यक्तियों पर पुत्र अरमान की हत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी।
पुलिस ने पहले से दर्ज रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर पांचों अभियुक्तों लालपुर निवासी कुसुमा देवी, विजय कुमार उर्फ कल्लू, बाबूराम वर्मा, बालकराम, रामगनेश को गिरफ्तार कर लिया। कल्लू की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बगौड़ी व चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वार अपना जुर्म इकबाल करते हुए पुराने मुकदमें एवं पारिवारिक रंजिश को लेकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।
लालपुर गांव में अरमान की निर्मम हत्या के बाद किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। बच्चों से लेकर अन्य ग्रामीण घरों में ही रहे। गांव की गलियां व सड़कें दिनभर सुनी रही। असमय हुई मौत से अरमान के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ग्रामीणों का कहना है नेक दिल और खुशमिजाज किसका रखा था जो सभी से मिलजुल कर रहता था।
