बाराबंकी: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, एक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट के एक ईंट भट्ठे पर लगी ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सीएससी रामसनेहीघाट से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक …

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट के एक ईंट भट्ठे पर लगी ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सीएससी रामसनेहीघाट से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रामसनेहीघाट इलाके के एक भट्ठे पर लगी ट्रैक्टर ट्राली ईटा लादकर गई थी जहां से ईंट को खाली करके वापस भट्ठे पर जाते समय क्षेत्र के गोकुला गांव के पास असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्राली रोड के किनारे गहरे खड्ड में पलट गई।

जिससे ट्रैक्टर पर सवार रामसनेहीघाट क्षेत्र के जेठबनी गांव निवासी करीब 28 वर्षीय लालचन्द्र पुत्र गणेश प्रसाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई है (मृतक लालचंद्र ट्रैक्टर चालक बताया जा रहा है), वहीं ट्रैक्टर पर सवार करीब 20 वर्षीय बब्बन पुत्र रामप्रकाश निवासी रामपुर रायसाहब गम्भीर रूप से घायल हो गया।

दोनों व्यक्तियों को तत्काल सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने लालचंद को मृत घोषित कर दिया वहीं बब्बन का प्राथमिक उपचार करते हुए हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह कांस्टेबल अनिल यादव के साथ पहुंचे तथा आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

संबंधित समाचार