मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देगी दिल्ली सरकार, फिल्म नीति लाएंगे केजरीवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार शीघ्र ही देश में अत्यधिक प्रगतिशील फिल्म नीति लेकर आएगी जिससे मनोरंजन उद्योग को बहुत प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि यह नीति अंतिम चरण में है तथा इससे शीघ्र ही मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलेगी। उन्होंने कहा, ” विभिन्न …

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार शीघ्र ही देश में अत्यधिक प्रगतिशील फिल्म नीति लेकर आएगी जिससे मनोरंजन उद्योग को बहुत प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि यह नीति अंतिम चरण में है तथा इससे शीघ्र ही मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलेगी।

उन्होंने कहा, ” विभिन्न राज्यों की फिल्म नीतियों का अध्ययन करने के बाद मैं मानता हूं यह सबसे प्रगतिशील फिल्म नीति होगी जो पूरे मनोरंजन उद्योग को बहुत प्रोत्साहन देगी।”

केजरीवाल ने कहा कि मनोरंजन उद्योग कोविड -19 महामारी के दौरान बहुत बुरे दौर से गुजरा और उसपर बहुत बुरी मार पड़ी एवं लोगों के सामने आजीविका के मुद्दे खड़े हो गये। उन्होंने उम्मीद जतायी कि चीजें बेहतर होंगी तथा मनोरंजन उद्योग एवं अन्य क्षेत्र पटरी पर लौटेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका