बरेली: स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष का रिजल्ट घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 1,70,500 छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है, जिसमें स्नातक के 13800 और परास्नातक के 38500 छात्र हैं। इसके साथ ही बीबीए, बीसीए व बीकॉम फाइनेंस विषम सेमेस्टर और एमडी …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 1,70,500 छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है, जिसमें स्नातक के 13800 और परास्नातक के 38500 छात्र हैं। इसके साथ ही बीबीए, बीसीए व बीकॉम फाइनेंस विषम सेमेस्टर और एमडी व एमएस का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

कोरोना की वजह से शासन के आदेश पर इस वर्ष स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई गई थीं। इन सभी छात्रों को काफी समय पहले प्रोन्नत किया जाना था लेकिन किन्हीं कारणों से रिजल्ट घोषित नहीं किया जा सका था। इसके बाद कुलपति ने 1016 छात्रों की आरडी क्लियर करने के बाद रिजल्ट घोषित करने के निर्देश दिए थे।

अधिकांश छात्रों की आरडी क्लियर होने के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया। जिन छात्रों की आरडी क्लियर नहीं हुई है, उनका रिजल्ट बाद में अपडेट किया जाएगा। बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी व एमकॉम के छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

संबंधित समाचार