जालौन: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, मृतका की परिजनों ने लगाए ये आरोप
जालौन। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना पाकर पहुंचे मृतका के मायके वाले पति व ससुरालियों पर मारपीट करने से हुई मौत का आरोप लगा रहे है। मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ …
जालौन। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना पाकर पहुंचे मृतका के मायके वाले पति व ससुरालियों पर मारपीट करने से हुई मौत का आरोप लगा रहे है। मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव निवासी इश्ताक खान की 35 वर्षीय पत्नी हुसैन बानो की संदिग्ध हालत में सुबह मौत हो गई।
ससुरालियों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के जेठ नत्थू खां ने पुलिस को बताया कि इश्ताक दिल्ली में गार्ड की नौकरी करता है। जबकि पत्नी बच्चों समेत यहीं रहती है। कुछ दिनों से पत्नी की तबीयत खराब चल रही थी। इस कारण वह अपने गांव मुसमरिया आ गई। मृतका के दो पुत्र व चार पुत्रियां थी। 16 वर्ष पहले शादी हुई थी।
वहीं मायके से पहुंचे उसके पिता नजर अली व भाई शरीफ ने बताया कि इश्ताक हुसैना के साथ अक्सर मारपीट करता था। छह साल पहले भी उसने अपने बहनोई के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें वह जेल भी गया था। मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। थाना पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
