बरेली: बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से गोदकर की हत्या, पैर में गोली भी मारी
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। पैर में भी गोली मारी, जो कि आर-पार हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बड़े भाई का प्रॉपर्टी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिससे वह रंजिश माने …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। पैर में भी गोली मारी, जो कि आर-पार हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बड़े भाई का प्रॉपर्टी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिससे वह रंजिश माने हुए थे। जिसकी वजह से उन्होंने मंगलवार रात को पहले मृतक के साथ मारपीट की बाद में चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में दोनों में मारपीट के बाद हत्या हुई थी। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।
घर के बाहर बैठे सभी कर रहे थे बातें
दरअसल, मूल रूप से भोजीपुरा के जोगीठेरा गांव के रहने वाले मृतक तोताराम और उनके बेटे मंगलवार रात को अपने घर के दरवाजे पर बैठे बातें कर रहे थे। मृतक के बेटे राजू ने बताया कि उनके ताऊ बांदूराम और उनके बेटों को लगा कि यह लोग उनकी बुराई कर रहे है। इस पर पहले उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस बड़ी और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मृतक के बड़े भाई बांदूराम और उनके तीनों बेटे रमेश, श्रीपाल और जोगराज ने एक साथ हमला कर दिया। मारपीट के बीच ही बांदूराम और उनके तीनों बेटों ने तोताराम को चाकूओं से गोद दिया।

पहले गोली मारी, फिर चाकूओं से गोदना किया शुरू
परिजनों का आरोप है कि लड़ाई के बीच ही चारो आरोपियों ने पहले तोताराम को गोली मारी। जब गोली पैर में लगकर निकल गई तो उन्होंने फिर चाकूओं से गोदना शुरू कर दिया। हाथ-पैरों समेत पेट और पीठ पर भी चाकूओं से वार किया। आनन फानन में जब परिजन तोताराम को अस्पताल लेकर भागे तो बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने भोजीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
परिजनों का आरोप, खेत को लेकर था विवाद
मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते दिनों खेत को लेकर मृतक तोताराम और उनके बड़े भाई बांदूराम का झगड़ा हो गया था। इस मामले में भी कई बार झगड़े हो चुके है। इसी को रंजिश मानकर उन्होंने मंगलवार रात को तोताराम की हत्या कर दी। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों का शराब के नशे में विवाद हुआ था। मृतक के परिजन जब घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसने दम तोड़ दिया।
