रायबरेली: डिप्टी सीएम ने कहा- मोदी व योगी सरकार ने बदली लोगों की जिन्दगी!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने बचत भवन के सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि मोदी व योगी सरकार ने आम जनमानस को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी जिन्दगी बदल दी है। निःशुल्क गैस आवास शौचालय आदि वह बुनियादी सुविधाएं हैं जिनके लिए जनता …

रायबरेली। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने बचत भवन के सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि मोदी व योगी सरकार ने आम जनमानस को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी जिन्दगी बदल दी है। निःशुल्क गैस आवास शौचालय आदि वह बुनियादी सुविधाएं हैं जिनके लिए जनता को 70 साल का लम्बा इंतजार करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में जब चांद और मंगल पर जाने के कार्यक्रम चल रहे हैं ऐसे समय में हमारी माताएं व बहने धुएं के बीच में ही खाना पकाने को मजबूर थीं।

थ्री टी के मंत्र से प्रदेश ने दी कोरोना को मात

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि थ्री टी का मंत्र प्रदेश की जनता को कोविड से सुरक्षित करने में रामबाण साबित हुआ है। आज भी प्रदेश में कोविड के डेढ़ लाख से अधिक टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं। प्रदेश देश में 7 करोड़ से अधिक टेस्ट करने वाला इकलौता राज्य है। सरकार कोविड को लेकर पूरी तरह से सजग है। कोरोना नियंत्रण में हैं पर समाप्त नहीं हुआ है इसलिए पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रदेश के अलीगढ़ औरेया बदायूं देवरिया फर्रुखाबाद फतेहपुर गोंडा हमीरपुर हरदोई कानपुर देहात महोबा मिर्जापुर संतकबीरनगर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक कुल 6,42,27,955 डोज लगायी गयी हैं। कोविड की तीसरी लहर की आशंका देखते हुए सभी जरूरी तैयारी की जा रही हैं। मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक आईसीयू व आइसोलेशन बेड की संख्या 6600 से अधिक हो गई है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में 5,850 बेड खास तौर पर तैयार कर लिए गए हैं।

वर्तमान में 56,000 आइसोलेशन बेड और 18000 आईसीयू बेड कोविड की जरूरतों के अनुरूप उपलब्ध हैं। अब तक प्रस्तावित 552 ऑक्सीजन प्लांट में से 336 क्रियाशील हो चुके हैं। युवाओं को रोजगार सरकार की प्राथमिकता है। कोविड से उत्पन्न परिस्थितियों में गरीबों और जरूरतमन्दों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी श्रेणी के राशनकार्ड धारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं तथा 2 किलो चावल निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में आए क्रान्तिकारी बदलाव

अपने संबोधन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा, शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रान्तिकारी बदलाव आए है। नकल विहीन परीक्षा और पाठ्यक्रम में बदलाव ने शिक्षा को नई दिशा दी है। डिजिटल लाइबेरी ने ज्ञान का नया सागर दे दिया है। प्रदेश में शोध को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में यूपी की सभी पहल मॉडल बन रही हैं। बुनियादी सुविधाओं के विकास से सूबे के विकास को नई रफ्तार मिली है। कोरोना जैसे समय में भी प्रदेश में 56 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

 

संबंधित समाचार