गोरखपुर: भलुआंन कांड में घायल किशोरी की मौत, आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गगहा थानाक्षेत्र के भलुआंन में पिता की पिटाई का वीडियो बना रही बेटी को गोली मारने वाले आरोपी 6 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं, किशोरी की बुधवार की सुबह इलाज के दौरान लखनऊ केजीएमसी में मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेकर गोरखपुर आ रहे …

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गगहा थानाक्षेत्र के भलुआंन में पिता की पिटाई का वीडियो बना रही बेटी को गोली मारने वाले आरोपी 6 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं, किशोरी की बुधवार की सुबह इलाज के दौरान लखनऊ केजीएमसी में मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेकर गोरखपुर आ रहे हैं। शाम तक उनके गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद है। दरअसल, घटना के 6 दिन बाद भी पेट से गोली नहीं निकाली जा सकी थी। ऐसे में सुबह उसकी मौत हो गई। हालांकि इस मामले में दर्ज केस में अब पुलिस हत्या की धारा बढ़ाने करने की तैयारी कर रही है।

वहीं, आरोपित विजय के मां-बाप को भी साजिश का आरोपित बनाया है। वहीं विजय की गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने उठाया है। बता दें कि गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुवान निवासी राजीव नयन सिंह का अपने ही गांव के शातिर अपराधी विजय प्रजापति से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसे लेकर शुक्रवार 21 अगस्त की रात विजय प्रजापति दरवाजे पर चढ़कर राजीव नयन सिंह को मारने लगा।

शोर सुनकर 16 वर्षीय पुत्री काजल सिंह घर से बाहर निकल आई और अपने पिता को मारखाता देख मोबाइल में वीडियो बनाने लगी। जिससे नाराज होकर विजय ने काजल के पेट में गोली मार दी और उसका मोबाइल छिनकर साथियों संग फरार हो गया। घायल काजल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत काफी नाजुक होने के कारण लखनऊ केजीएमसी रेफर कर दिया गया।

केजीएमसी में काजल का इलाज चल रहा था। अभी भी गोली पेट में फंसी हुई थी। ब्लड का रिसाव न रुकने के कारण गोली नहीं निकाली जा सकी। बीते सोमवार को पेट में बने सुराक व ब्लड के रिसाव को रोकने के लिए आपरेशन किया गया। लेकिन ब्लड काफी कम होने के कारण गोली नहीं निकाली जा सकी थी। अभी वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रही थी कि बुधवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में नामजद अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस की 5 टीमें लगी हुई हैं। लेकिन फिर भी अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने काजल सिंह के पिता की तहरीर पर विजय प्रजापति, हरीश और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। जबकि विजय के माता व पिता को भी 120 बी के तहत मुलजिम बनाया है। अब पुलिस इस मामले में हत्या की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

संबंधित समाचार