रामपुर: सरकार की शिक्षक विरोधी कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन, दी चेतावनी
रामपुर, अमृत विचार। शिक्षा अधिनियम के विरुद्ध शिक्षण कार्य कराए जाने पर शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि अपने हकों के लिए बेमियादी हड़ताल करेंगे। इससे पहले शिक्षकों ने जिला विद्यालय कार्यालय पर …
रामपुर, अमृत विचार। शिक्षा अधिनियम के विरुद्ध शिक्षण कार्य कराए जाने पर शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि अपने हकों के लिए बेमियादी हड़ताल करेंगे। इससे पहले शिक्षकों ने जिला विद्यालय कार्यालय पर धरना भी दिया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से जुड़े शिक्षक पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए इसके बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने चेताया कि अब शिक्षक अपने हकों के लिए बेमियादी हड़ताल करेंगे। कहा कि संघर्षों के बल पर शिक्षकों ने जो उपलब्धियां अर्जित की हैं, उन पर यह सरकार के आदेशों से कटौती कर रही है इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने शिक्षक विरोधी कार्यशैली पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि राजकीय शिक्षकों की भांति यदि सरकार माध्यमिक शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ एवं मांगो पर नहीं देती है तो आगामी चुनाव में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिलाध्यक्ष प्रेम सिह तथा जिला मंत्री अजय सिह राठौर ने कहा कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति अप्रैल 2005 से पूर्व हुई थी उन्होंने इसके उपरांत कार्यभार ग्रहण किया था वे शिक्षक पुरानी पेंशन के भागीदारी हो चुके हैं।
वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को यह सरकार रोजाना आश्वासनों से मानदेय न देकर गुमराह कर रही है ,जिससे उनका भविष्य चौपट हो गया है। शिक्षकों ने धरने पर प्रतिमाह वेतन भुगतान में लेट लतीफी पर तथा नई पेंशन के शिक्षकों के लेजर (पासबुक) ने बनाए जाने पर भी भारी आक्रोश डीआईओएस के समक्ष जताया। शिक्षकों ने डीआईओएस को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 18 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
चेतावनी दी कि शिक्षकों की अनदेखी पर अब सड़कों पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा। डीआईओएस ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वह 31 अगस्त तक शिक्षकों के तमाम प्रकरणों का निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। धरने में संरक्षक शुभेन्द्र पाल सिंह,शैलेद्र कुमार सक्सेना, चितेन्द्र कुमार यदवंशी, पुष्पेद्र कुमार चौधरी, संजीव सिंह, धर्मवीर सिंह, अनुज कुमार वर्मा, विजेंन्द सिंह गंगवार, ब्रजेश कुमार, कंचन सिंह, शिवनाराण, पीयूष श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, मिठाई लाल, राजेश पाल, रविकात चंद्रा आदि शिक्षक धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।
