मुरादाबाद: पड़ोसी ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। किशोरी को अकेला देख पड़ोसी घर में घुस गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर रस्सी से गला घोंटकर जान लेने की कोशिश की। पिता ने आरोपी को रस्सी के साथ घर से निकलते देखा। अंदर किशोरी बेहोश पड़ी थी। लोकलाज के डर से पिता ने उस समय रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। किशोरी को अकेला देख पड़ोसी घर में घुस गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर रस्सी से गला घोंटकर जान लेने की कोशिश की। पिता ने आरोपी को रस्सी के साथ घर से निकलते देखा। अंदर किशोरी बेहोश पड़ी थी। लोकलाज के डर से पिता ने उस समय रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। अब उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने मैनाठेर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

मामला मैनाठेर थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाले ग्रामीण का कहना है कि 21 अगस्त को उसकी 15 वर्षीया पुत्री घर में अकेली थी। वह अपने पैर में लगी चोट पर पट‌्टी कराने के लिए डाक्टर के यहां गया था। दोपहर करीब 11 बजे वह घर आया तो पड़ोसी को हाथ में रस्सी लेकर अपने घर से निकलते देखा।

अंदर गया तो उसकी नाबालिग बेटी बेहोश पड़ी थी। मुंह पर पानी छिड़कने पर वह होश में आई और रोते हुए पिता को सारी बात बताई। उस समय तो किशोरी का पिता लोकलाज के डर से थाने नहीं गया। बाद में तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब बुधवार को वह एसएसपी आफिस पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।

संबंधित समाचार