बरेली: सीबीएसई के परिणामों से असंतुष्ट छात्रों ने दी इंप्रूवमेंट परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। कोरोना सक्रमण के कारण परीक्षा रद्द होने के बाद सीबीएसई ने छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नबंर दिए थे। जिससे कुछ छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट से असंतुष्ट थे। उन छात्रों ने अपने अंको के बढ़ाने के लिए बुधवार को परीक्षा दी। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सीबएसई की ओर से …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना सक्रमण के कारण परीक्षा रद्द होने के बाद सीबीएसई ने छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नबंर दिए थे। जिससे कुछ छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट से असंतुष्ट थे। उन छात्रों ने अपने अंको के बढ़ाने के लिए बुधवार को परीक्षा दी। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सीबएसई की ओर से सुधारात्मक परीक्षा जिले में तीन केंद्रों पर आयोजित की गई।
शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल, राधामाधव और केंद्रीय विद्यालय-1 जेआरसी तीन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। सुधारात्मक परीक्षा में दसवीं में 691 और 12वीं में 727 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। लेकिन तीनों केंद्रो पर 90 फीसदी ही छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देने पहुंचे थे। जिसमें 10 फीसदी छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
सिटी समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि 90 फीसद छात्रों ने अपने अंको को बढ़ाने के लिए परीक्षा में भाग लिया था। तीनों परीक्षा केंद्रों पर संक्रमण से बचाव के लिहाज से सैनिटाइजेशन के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
