बरेली: तस्कर प्रधान से पूछताछ के बाद पुलिस ने डाली बदायूं में दबिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तस्कर प्रधान की पूछताछ के बाद पुलिस लगातार तस्करी में शामिल उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने बदायूं में आरोपी रिश्तेदारों के घर दबिश दी। घर में महिलाएं व बच्चियां ही मिलीं, जो तस्कर प्रधान के काले कारनामों को जानकर हैरत में पड़ गई। हालांकि सभी …

बरेली, अमृत विचार। तस्कर प्रधान की पूछताछ के बाद पुलिस लगातार तस्करी में शामिल उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने बदायूं में आरोपी रिश्तेदारों के घर दबिश दी। घर में महिलाएं व बच्चियां ही मिलीं, जो तस्कर प्रधान के काले कारनामों को जानकर हैरत में पड़ गई। हालांकि सभी महिलाओं ने तस्कर के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया है। जिसके बाद पुलिस खाली हाथ लौट आयी। वहीं प्रधान की संपत्ति की जांच के लिए भी टीम जुटी हुई है।

फतेहगंज पूर्वी के गांव पढेरा के तस्कर प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे व उसके भतीजे सैफ उर्फ राजू से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। दो दिन पहले तस्कर प्रधान ने पूछताछ में अरमान व गट्टू का नाम लिया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने बुधवार को फरीदपुर स्थित बेहरा गांव में लाखों के ईनामी तैमूर, उसके भाई फरमान व साथी गट्टू के घर पर दबिश डाली।

वहां से पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुलिस पहुंचने से पहले ही तीनों आरोपियों के घरों से लोगो फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस टीम बदायूं के दातागंज स्थित प्रधान की बहन व भांजी के घर पहुंचे। जहां पहुंचने पर भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। प्रधान की बहन और भांजी एक शादी समारोह में गए हुए थे। हालांकि पुलिस की जानकारी होते ही दोनों महिलाएं घर पहुंची और पुलिस टीम से बात करके हैरान रह गईं।

पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है, हालांकि सभी आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं लेकिन जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे – राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

संबंधित समाचार